निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील में शनिवार को दोपहर एक बजे दी बार एसोसिएशन के मीटिंग हाल में लगे सांसद निधि से 7.5 किलोवाट के सोलर पैनल का उद्घाटन सांसद लालगंज दरोगा प्रसाद सरोज द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन निजामाबाद के अध्यक्ष मितई यादव तथा संचालन बार एसोसिएशन निजामाबाद के मंत्री चंदेश राम ने किया।
सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि अधिवक्ता भवन में सोलर पैनल लगने से अधिवक्ताओं को हमेशा पर्याप्त मात्रा में विद्युत सप्लाई मिलती रहेगी और लाइट पंखा हमेशा चलता रहेगा। कमलेश यादव द्वारा लोकगीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में बार एसोशिएशन के अध्यक्ष मितई यादव ने आये हुए सभी मेहमानों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामाश्रय चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष खालीकुज्जमा, मनोज राय, सूर्यभान गिरी, मोहन लाल, रामप्रसाद सिंह, काली प्रसाद राय, डॉ.शहनवाज, रामचेत यादव, कमलेश यादव, इशरत हुसैन, देवेंद्र राय उर्फ दीपू, लालमन यादव, अनिल कुमार, महेंद्र पांडेय, जितेन्द्र पांडेय आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र