आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सदर सांसद धर्मेंद्र यादव ने संसद में रेल बजट पर जवाब देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार घोषणाओं और भाषण की सरकार है। उत्तर प्रदेश के बारे में भाजपा नेता बढ़चढ़ के बाते करते हैं,देश के प्रधानमंत्री भी तीसरी बार उत्तर प्रदेश से ही चुनकर संसद में आए हैं परंतु इस रेल बजट को देखकर उत्तर प्रदेश की जनता बहुत ही हताश और निराश है।
उन्होंने कहा कि आजमगढ़ एक ऐतिहासिक जिला रहा है। मौलाना शिबली नोमानी, कैफ़ी आज़मी और ऋषि दुर्वासा जैसे महान लोगों की स्थली है। ऐसे महान क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं के बारे में मैने कई बार रेल मंत्री को पत्र लिखा, परंतु कोई कार्यवाही नहीं की गई। पिछले भाजपा सांसद के कार्यकाल में बनारस से आजमगढ़ होते हुए गोरखपुर तक रेल लाइन स्वीकृत कराने की घोषणा उनके द्वारा की गई थी लेकिन सच्चाई यह है कि उस पर भी अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। मैने कई बार आजमगढ़ से मुंबई और दिल्ली तक सुपरफास्ट ट्रेनें चलाने की मांग की परन्तु उस पर भी कोई विचार नहीं किया गया है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार