पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गोपालपुर विधानसभा अंतर्गत बिलरियागंज कस्बा स्थित शिव मंदिर पोखरा पर सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने साफ सफाई जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया।
भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहू ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सारे देश में रक्तदान से लेकर सेवा दिवस तथा साफ-सफाई जागरूकता अभियान का कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के सारे नेताओं द्वारा जुड़कर जागरूकता फैलाई जा रही है। इसी कार्यक्रम के तहत बिलरियागंज पोखरे पर साफ सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहु ने अपने हाथ से साफ सफाई का कार्यक्रम किया और इसी के साथ शिव मंदिर और हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन भी किया इस कार्यक्रम में उनके साथ बिलरियागंज ब्लॉक प्रमुख रमेश यादव, रामपाल सिंह जिला पंचायत सदस्य, रामसागर सिंह, जिला महामंत्री विनोद उपाध्याय, चंद्रपाल सिंह एवं बिलरियागंज चेयरमैन वीरेंद्र विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष बिलरियागंज उमेश गौड़, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सूरज प्रकाश राय ,अर्जुन पाठक, रमेश पाठक आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-बब्लू राय