अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सपा के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व मंत्री बलराम यादव की पत्नी व क्षेत्रीय विधायक डॉ.संग्राम यादव की माता लल्ली देवी का लंबी बीमारी के चलते लखनऊ में मंगलवार की रात निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। लखनऊ से भोर में उनके पार्थिव शरीर को पैतृक निवास अतरौलिया सेनपुर लाया गया जहां अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही हजारों की संख्या में राजनीतिक दलों व गैर राजनीतिक समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। पार्थिव शरीर को बुधवार की दोपहर अंबेडकर नगर के रामबाग घाट पर ले जाया गया, उनके बड़े पुत्र रामसागर यादव मुन्ना ने मुखाग्नि दी।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर नवीन प्रसाद, विधायक त्रिभुवन दत्त, विशाल वर्मा, कमला यादव, राकेश पांडेय, पूर्व मंत्री बलराम यादव के चारों पुत्र राम सागर यादव मुन्ना, गंगा सागर यादव गंगा, विधायक संग्राम यादव, पायलट सुभाष यादव मौजूद रहे। श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से विशाल वर्मा, दरोगा सरोज, चंद्रदेवराम यादव करैली, जगदीश पांडे, पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव, प्रमुख चंद्रशेखर यादव, सुभाष चंद जायसवाल, दरोगा सरोज कन्हैया गौड़, जयप्रकाश यादव, बर्मन यादव, हरीराम बागी, राधेश्याम यादव समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद