आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। लोकतंत्र रक्षक सेनानी सेवा संस्था की बैठक संगठन के कार्यालय रोडवेज स्थित गांधी भवन पर वरिष्ठ साहित्यकार डा.कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी लाल बहादुर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। डा.कन्हैया सिंह ने कहा कि स्व.सिंह के निधन से सेनानी संगठन एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक तथा अधिवक्ता समाज की अपूर्णनीय क्षति हुई है जो भविष्य में पूरी नहीं की जा सकती। अंत में दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति एवं उनके परिवार को यह दुख सहन करने के लिए शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की गयी। इस मौके पर डा.ज्ञान प्रकाश दूबे, प्रतिराम यादव, कन्हैया लाल श्रीवास्तव, सभा नारायण राय, सूर्यनाथ, चंद्र विनोद, प्रेम विहारी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार