अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मध्य प्रदेश के (कमिश्नर) सहकारिता आयुक्त डॉ. आलोक सिंह (आईएएस) की माता का दिल्ली में निधन हो गया। रविवार को शव पैतृक गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया।
अतरौलिया ब्लाक के मीरपुर निवासी केपी सिंह की पत्नी विष्णु देवी का शनिवार को दिल्ली में निधन हो गया। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। रविवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। इस दौरान आनंद स्मारक सरस्वती बालिका विद्यालय पचरी, मीरपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां तमाम अधिकारियों समेत क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी। विष्णु देवी के 4 लड़के व 4 लड़कियां थी। पति केपी सिंह इफको में स्टेट सेल्स मैनेजर थे। बेटियों में एक प्रोफेसर, एक इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल तथा एक ओमान में इंजीनियर है। वहीं बेटों में अरुण सिंह केंद्र में अंडर सेक्रेट्री रहे जो अब रिटायर हो चुके हैं। डा.आलोक सिंह आईएएस हैं जो मध्य प्रदेश में सेवा दे रहे हैं। एक भाई अविनाश सिंह प्राइवेट जॉब में है तथा एक भाई आनंद सिंह का निधन हो चुका है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद