लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पत्रकार अंजनी राय की माता सावित्री देवी की सोमवार की देर रात उनके पैतृक आवास खरांट बरदह में मृत्यु हो गई। परिजनों के अनुसार वह विगत 9 महीने से बीमार चल रही थीं। परिजनों ने बताया कि उनकी आयु करीब 80 वर्ष के करीब थी। उनका इलाज चल ही रहा था कि इसी दौरान सोमवार को उनका देहावसान हो गया। उनकी चार संतानों में तीन पुत्र तथा एक पुत्री हैं। समाचार मिलने के बाद पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर विनय शंकर राय, मकसूद अहमद, मानिक चंद गुप्ता, सत्येंद्र सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद