भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को मातृ शोक

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की माता नौरंगी देवी 89 वर्ष पत्नी स्व.रामधनी सिंह का निधन मंगलवार की शाम उनके आवास आजमगढ़ में हो गया। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव भवानीपुर लाया गया था। बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार हेतु रामबाग घाट ले जाया गया। उनकी यह अंतिम यात्रा विद्यालय मां जानकी इंटर कॉलेज के परिसर से आयोजित हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मृतक नौरंगी देवी के पास 5 संताने है। बड़े लड़के निगम बहादुर सिंह वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी पद से सेवानिवृत हैं। इन्होंने ही मुखाग्नि दी तो वहीं जयनाथ सिंह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। छोटे भाई कृष्ण कुमार सिंह अध्यापक तो सुरजीत सिंह ऑडिटर के पद पर सेवा दे रहे हैं। इस मौके पर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, मनीष मिश्रा, प्रमुख पारस यादव, प्रमुख राकेश सिंह, डॉ.श्याम नारायण सिंह, नीरज तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *