कार-बाइक की टक्कर में मां-बेटा घायल

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरदह के भीरा के पास गिड़उर गांव में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाइक सवार मोहम्मद अमन पुत्र मुश्ताक अपनी मां फरजाना के साथ जा रहा था। रास्ते में बाइक खड़ी कर लघुशंका करने के लिए उतर ही रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और बिना देरी किए घायलों को अपनी गाड़ी से लालगंज संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही फरार वाहन व चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *