मां शीतला का किया गया श्रृंगार

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शीतला माता मंदिर में सोमवार को सुबह पांच बजे से दस बजे तक भव्य जागरण का आयोजन मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी अशोक माली ने बताया कि आज नवरात्रि के पांचवे दिन परम्परा के अनुसार स्कन्द माता के रूप में शीतला माता का श्रृंगार किया गया। उनके दर्शन करने के लिए मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। लोग लाइन में लग कर शीतला माता मंदिर में दर्शन पूजन कर रहे थे और बाहर मंदिर परिसर में नवरात्रि के अवसर पर सुबह शाम चलने वाले देवी जागरण में लोगों की भीड़ लगी हुई थी। चारों तरफ भक्तिमय माहौल बना हुआ था। जय माता दी के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान है। जगह जगह प्रसाद वितरण किया जा रहा है। लोग श्रद्धा के साथ मंदिर में परिवार के साथ आकर दर्शन पूजन कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए निजामाबाद थाना पुलिस तैनात है।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *