धूमधाम से पूजी गयी विद्या की देवी मां सरस्वती

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सेंट जेवियर हाई स्कूल, शनीचर बाजार फूलपुर में विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन-अर्चन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सर्वस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव गोपाल सिह एवं प्रबंधक मनीष सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर विद्यालय परिवार को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान, संस्कार और शिक्षा के प्रति समर्पण का पर्व है, जो विद्यार्थियों में अनुशासन, परिश्रम और सृजनशीलता को बढ़ाता है।
पूजन के उपरांत छात्र-छात्राओं द्वारा भजन, सरस्वती वंदना, कविता पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें सभी ने सराहा। विद्यालय में पूरे दिन भक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण बना रहा। सभी ने मां सरस्वती से ज्ञान, बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *