मार्ग दुर्घटना में सास की मौत, बहू व पौत्र घायल

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तरवां थाना क्षेत्र के डुभाव में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी। बहू व पौत्र घायल हो गये।
तरवां थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी 80 वर्षीया छवि देवी पत्नी स्व. बेचन मंगलवार की रात बीमार थी। उसकी बहू राधिका व पौत्र रजनीश बाइक से उसे लेकर लालगंज जा रहे थे। तरवा-लालगंज मार्ग पर डुभाव गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे बाइक सवार ने धक्का मार दिया जिससे तीनो घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनो को सीएचसी लालगंज पहंचाया गया। जहां डॉक्टर ने छवि देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनो को मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। श्याम करन ने अज्ञात के विरूद्ध तहरीर दी है।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *