पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कप्तानगंज थाना अंतर्गत खालिसपुर गांव निवासिनी गीता तिवारी पत्नी स्व.महेंद्र तिवारी अपने घर पर थी तभी उनके पाटीदारों ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडे से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। गीता तिवारी की बहू रीता तिवारी पत्नी संजय एक सप्ताह पूर्व बनारस से ऑपरेशन करा कर घर आई थी उसको भी धक्का दे दिया जिससे ऑपरेशन का टांका भी टूट गया जिससे उसकी भी हालत गंभीर हो गई। पड़ोसियों द्वारा इसकी सूचना डायल 112 को दी गयी। मौके पर पहुंची डायल 112 ने दोनों घायल महिलाओं को रानीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। गीता देवी के बड़े पुत्र संजय दूसरे राज्य में नौकरी करते हैं। वही छोटा पुत्र विपिन किसी कार्य से वाराणसी गया हुआ था। सूचना मिलते ही छोटा बेटा विपिन अस्पताल पहुंचा। गंभीर अवस्था में दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। विपिन तिवारी द्वारा घटना में शामिल सौरभ तिवारी, सुमन तिवारी और गोल्डी तिवारी के खिलाफ कप्तानगंज थाने में तहरीर दिया, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
रिपोर्ट-बबलू राय