फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बाबा परमहंस जी मंदिर परिसर में मोदनवाल कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को अक्षय नवमी तिथि को मोदनवाल समाज ने कुल देवता पूज्य मोदनसेन जी महराज का जन्मोत्सव हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मोदनवाल समाज के अध्यक्ष राजेश मोदनवाल चुट्टूर, पूर्व अध्यक्ष अभय सिंह व मनोज गुप्ता ने संयुक्त रूप से कुल देवता मोदनसेन जी के चित्र पर मल्यार्पण, पूजन व दीप प्रज्जवलित कर किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक निरंजन मोदनवाल ने खाटू श्याम के भजन सुनाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। चन्दन मोदनवाल ने आशुतोष राणा द्वारा अनुवादित शिव स्त्रोत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विष्णु मोदनवाल ने मुरली वाले,, सुन सभी थिरके। मनोज गुप्ता, भृगुनाथ जी आदि ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
अध्यक्ष राजेश मोदनवाल ने कहा कि आज मोदनवाल समाज के बेटे और बेटियां अच्छी शिक्षा प्राप्त कर हर क्षेत्र में आगे बढ़ हम सब को गौरवान्वित कर रहे हैं। सरकारी जॉब, व्यवसाय, शिक्षक, डाक्टर, इंजीनियरिंग, संगीत, राजनीति आदि क्षेत्र में अपने कुशल लगन से आगे बढ़ रहे हैं। अभय सिंह ने कहा कि मोदनवाल समाज जन्म से ही अतिथि देवो भव, का पालन कर सबके मन मस्तिष्क में अपनी छाप छोड़ता है।
अन्य कार्यक्रम में निहाल मोदनवाल ने दो टीमें गठित कर अंताक्षरी प्रतियोगिता करायी। निर्णायक मण्डल के लिए धर्मराज गुप्ता, राजेश गुप्ता को चुना गया। उसके बाद सम्मान सभा में वैश्य समाज के सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र पहना कर किया गया। सभी ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। अन्त में अध्यक्ष राजेश मोदनवाल चुट्टूर ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मोदनवाल समाज के अलावा अन्य वैश्य समाज के लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय