फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय खण्ड विकास के मनरेगा कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित 8 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी बाबूराम पाल को सौंपा।
मुख्यमंत्री को सम्बोधित 8 सूत्री मांग पत्र में मनरेगा कर्मचारियों ने कहा कि मानदेय में बृद्धि किया जाय। 4 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री द्वारा मनरेगा कर्मचारियों और रोजगार सेवकों के लिए बनायी गयी पॉलसी को लागू की जाय। मनरेगा कर्मचारियों की दुर्घटना में हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के साथ एक सदस्य को नौकरी दी जाय। ग्राम पंचायत सचिवालयों मनरेगा सेल बनाये जाने सहित 8 मांगो का ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर विमला चौधरी, सन्तोष यादव, ममता, योगेश, रीता चौरसिया, मनीषा यादव, साहब लाल चौरसिया, साहब लाल आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय