रानी की सराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मनरेगा संघ का एक दिवसीय सदस्यता कैंप शुक्रवार को ब्लाक प्रांगण मंे लगा। कैंप में ढाई सौ मनरेगा मजदूरों ने सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मनरेगा मजदूरों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। आयोजित कैंप मे संघ की जिलाध्यक्ष नवीता शर्मा ने कहा कि संगठन एक जुट हो कर मनरेगा मजदूरों की समस्या का निदान करेगा। आज मनरेगा मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। संघ इसके लिए संघर्ष करेगा। कैंप में मनरेगा मजदूरों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मनीराम प्रसाद, जयबदन, बाबूलाल, बालकिशुन, गोविंद कुमार, किरन देवी आदि मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा