एमएलसी ने सदन में उठाया महाविद्यालयों मेें महिला शौचालय का मुद्दा

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के निवासी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा व विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने विधान परिषद में प्रदेश के समस्त महाविद्यालयों में साफ-सफाई विशेषकर महिला शौचालयों में सफाई की व्यवस्था के विषय को ध्यान दिलाते हुए अभियान चलाकर शौचालय विशेषकर महिला शौचालय ठीक कराये जाने और विद्यालयों में यथा सम्भव सेनेट्री नैपकीन की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने का मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन को तेजी से आगे बढ़ाने में प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य स्वच्छता अभियान गतिमान है। प्रदेश के स्कूल कालेज में फैली गंदगी एक गम्भीर समस्या है। जिसके कारण शिक्षारत छात्रों के स्वास्थ्य और पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ता है। स्कूल कालेजों के शौचालयों में समुचित सफाई न होने के कारण स्थिति गम्भीर है। प्रदेश के कई स्थानों पर शौचालयों में पानी साबुन तक के सामान्य चीजों का अभाव रहता है। राजधानी लखनऊ में तो कई कालेज के छात्र-छात्राएं बुनियादी जरूरतों के लिए तरस रहे हैं। कहीं शौचालयों में दरवाजे नहीं हैं तो कहीं खिड़कियों में शीशे नहीं है। ऐसी स्थिति में छात्राएं शौचालय का इस्तेमाल करने से कतराती हैं। राजधानी के आईटी गुरूनानक गर्ल्स पीजी कालेजों समेत एक दर्जन कालेजों के शौचालयों की स्थिति बद से बदतर हो गयी है। गाजियाबाद, आजमगढ़, बरेली, जौनपुर और पीलीभीत जैसे जनपद उदाहरण हैं। हालात यह है कि सेनेट्री नैपकीन शहर के अधिकांश महिला विद्यालयों में नहीं है। कुछ स्थान जहां मशीनें लगी थी वो भी हटा दी गयी हैं।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *