बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गोपालपुर विधानसभा के लगभग आधा दर्जन गांवांे में विधान परिषद सदस्य बिजय बहादुर पाठक द्वारा सीसी रोड का शिलान्यास किया गया। संगापुर गांव में सीसी रोड के शिलान्यास में विधान परिषद सदस्य बिजय बहादुर पाठक ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की सरकार की सभी योजनाएं किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, ग्रामीण और शहरी आवास योजनाएं देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। यह सरकार गरीब और पिछड़े लोगो के उत्थान लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र प्रथम के लिए काम कर रही है। वहीं भाजपा कार्यकताओं द्वारा बिधान परिषद सदस्य बिजय बहादुर पाठक को शाल भेट करके स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख बहादुर चौबे, जयराम उपाध्याय, प्रवीण सिंह, मण्डल अध्यक्ष दीपक मिश्र, प्रधान हरीश पाठक, दीना मिश्र, जिला पंचायत सदस्य विशाल सेठ, पवन सिंह, बिवेक चौबे आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल उपाध्यक्ष लालजी सिंह और अध्यक्षता राजबहादुर सिंह ने किया।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्रा