एमएलसी ने किया सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का उद्घाटन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सेवा पखवाड़ा अंतर्गत गुरूवार को हरिऔध कला केन्द्र परिसर में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया 2047 तथा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, परियोजनाओं व उपलब्धियों पर आधारित 15 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने फीता काटकर उद्घाटन किया। सभी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर उसकी सराहना की।
श्री पाठक ने कहा कि प्रदर्शनी अपने आप में खास है, इसे जरूर देखें। यह प्रदर्शनी आगामी 2 अक्टूबर तक लगी रहेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी को देखकर प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया 2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में संचालित विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं, परियोजनाओं व उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मेहनत से जो हम लोगो को प्रेरणा व कार्यों को देखने का अवसर मिल रहा है, वह निश्चित तौर पर सराहनीय कार्य है। हम सभी को भी इसका अनुश्रवण करते हुए अपने देश, प्रदेश व जनपद को विकसित बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए, ताकि प्रधानमंत्री के संकल्प 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाया जा सकें।
उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रधानमंत्री के जीवन व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे मंे अवगता कराया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि 2047 में जब आप युवा होंगे, उस समय विकसित भारत कैसा होना चाहिए, उसके बारे मे क्यूआर कोड को स्कैन करके अपना सुझाव दें।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, आनन्द सिंह, अन्य प्रतिनिधि एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय जाफरपुर के सहायक अध्यापक दिनेश कुमार सिंह, निखिल उपाध्याय, अभिषेक राय, सुशीम आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *