कंपोजिट विद्यालय में एमएलसी ने निर्माण कार्य का किया लोकार्पण

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सोमवार को विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजनांतर्गत शिक्षा क्षेत्र पल्हनी के सिकरौरा गांव स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में बच्चों के लिए दो लाख की धनराशि से निर्मित फर्नीचर व टाइल्स निर्माण कार्य का लोकार्पण विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंशानुरूप इन प्राथमिक विद्यालयो की दशा सुधारने के क्रम में एक प्रयास मात्र है। मेरे द्वारा 50 प्राथमिक विद्यालयों में विधान मंडल निधि से कार्य कराया गया। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के क्रम में इन शासकीय विद्यालयों की प्राथमिक व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए जन प्रतिनिधियों को भी स्वयं ही आगे आना चाहिए। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार वर्मा, विद्यालय प्रधानाध्यापक शशिकला द्विवेदी, सीमा त्रिपाठी, पल्हनी अध्यक्ष राजेश सिंह, मंत्री संतोष राय, संरक्षक रविंद्र नाथ यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, विमलेश कुमार राय, अनिल तिवारी, प्रधान सतीश चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।
निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार-निजामाबाद तहसील क्षेत्र के तहबरपुर ब्लाक अंतर्गत तीन ग्राम सभा तहबरपुर, खुटिया, ढ़डनी ग्राम के प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने अपने विधान परिषद कि निधि से तीनों स्कूलों में टाइल्स और फर्नीचर बनवाया गया था। और उसका विधि विधान से लोकार्पण किया गया है। विजय बहादुर पाठक ने कहा कि इस निर्माण कार्य से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ने में मदद मिलेगी।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *