संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सदस्य विधान परिषद एमएलसी अनूप गुप्ता महामंत्री भाजपा उत्तर प्रदेश प्रभारी गोरखपुर के सरायमीर में पहुंचते ही सरायमीर मंडल अध्यक्ष अनुपम पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। श्री गुप्ता ने स्वागत के बाद श्री ठाकुरद्वारा राम जानकी मंदिर में ब्राह्मणों के मंत्रोचार के साथ पूजा पाठ कर भगवान राम का आशीर्वाद लिया।
उन्होंने कहा कि मंदिर में आते ही लगता है कि श्री रामचंद्र जी का साक्षात दर्शन हुआ है। ऐसा मुझे प्रतीत हो रहा है। भगवान का दर्शन करने के बाद अपने कार्यकर्ताओं से नेता ने बारी बारी से मिलकर हाल-चाल पूछा। अपने मित्र अनुपम पांडेय को नहीं भूले। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई परेशानी हो तो मुझसे बेहिचक बात करें। कार्यकर्ताओं के लिए मेरे दरवाजे 24 घंटे खुले रहते हैं। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। इस अवसर पर संदीप अस्थाना, अखिलेश जायसवाल, शैलेश प्रजापति, मनोज यादव, विक्की बरनवाल, अमृतलाल एडवोकेट, बजरंगी मिश्रा, संतोष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव