एमएलसी व विधायक ने किया सीसी मार्ग का लोकार्पण

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कोयलसा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत टहर किशुनदेवपुर के रकबा गांव में विधान परिषद सदस्य बलराम यादव एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव द्वारा सीसी मार्ग का लोकार्पण किया गया।
उक्त गांव में 220 मीटर का सीसी मार्ग विधायक निधि से निर्माण कराया गया। विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। यह सरकार हमें धर्म और जाति में बांटने काम कर रही है। आज यह सरकार गरीब तबके के लोगों को शिक्षा से दूर करना चाहती है। उन्होंने कहा हमें इस सरकार को उखाड़ फेंकना है।
विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव ने कहा कि हमारे विधायक अपने विधानसभा के हर गांव को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस कड़ी में हर गांव में सीसी मार्ग का निर्माण करा रहे है। यही नहीं क्षेत्र के जो भी गरीब परिवार गम्भीर बीमारियों से जूझ रहा है उन्हें अपनी विधायक निधि से आर्थिक सहायता भी प्रदान करते हैं।
पूर्व मंत्री बलराम यादव ने कहा कि जनता प्रदेश व देश की सरकार से परेशान है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा से सूद समेत हिसाब लेगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य गनेश सोनकर ने कहा कि भाजपा देश को गर्त में ले जा रही है। आने वाले समय में जनता उन्हें जबाब देगी।
इस मौके पर हर-हर महादेव, बर्मन यादव, उमेश यादव उर्फ़ मंत्री, बलवन्त यादव, राजेन्द्र राम, कवलधारी यादव, बालेदीन यादव, पुल्लू यादव, इंद्रमणि यादव, प्रभुदीन यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *