मृतक आतिफ के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे विधायक

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला कस्बे के मुस्लिम बस्ती में कमालुद्दीन अहमद के घर क्षेत्रीय विधायक डॉ.संग्राम यादव शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। बीते 7 दिसंबर को कमालुद्दीन का पुत्र आतिफ 22 वर्ष आजमगढ़ से बाइक से अपने दो दोस्तों के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से घर आ रहा था कि रास्ते में अहरौला थाना अंतर्गत पूरब पट्टी गांव के पास एक्सप्रेसवे के 212 पॉइंट पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई जिसमें डिवाइडर से टकराकर मौके पर ही आतिफ की मौत हो गई थी। मौत की सूचना पर शनिवार को विधायक संग्राम यादव परिवार का हाल जानने और शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि आतिफ एक होनहार और परिवार के भरण पोषण के लिए लगातार काम में लगा रहता था। सभी धर्म लोगों के साथ मिलजुल कर उनके हर कार्यों में हाथ बंटाता था। मेरे तरफ से जो भी संभव होगा इस परिवार को मदद दिलाने के लिए हर प्रयास करूंगा और उच्च अधिकारियों से भी संपर्क करके इन्हें आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करूंगा।
इसके बाद क्षेत्रीय विधायक यहां से आलमपुर गांव पहुंचे। वहां वर्तमान प्रधान रामसेवक चौहान के 55 वर्षीय पुत्र हरेंद्र यादव की अचानक गांव में ही हार्ट अटैक आने से मौत हो गई थी। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की।
इस मौके पर बिंदेश यादव, गरीब यादव, अनिल यादव, अखिलेश यादव, मोहम्मद नजीर, गुल्लू, आजमी, प्रदीप सोनी, अंकित मौर्य, जियालाल, रणविजय यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *