विधायक ने सीसी मार्ग का किया लोकार्पण

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अतरौलिया विकासखण्ड के दादर गांव में विधान परिषद सदस्य बलराम यादव एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव द्वारा सीसी मार्ग का लोकार्पण किया गया। दादर में 220 मीटर का सीसी मार्ग विधायक निधि से बनवाया गया।
विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि देश व प्रदेश सरकार जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। हमें धर्म और जाति में बांटने काम कर रही है। भारत की आत्मा गांव में बसती है। अगर देश को सशक्त बनाना है तो पहले गांव को नगर पंचायत जैसी सुविधा देने की जरूरत है। आज यह सरकार गरीब तबके के लोगों को शिक्षा से दूर करना चाहती है।
विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अतरौलिया चन्द्रशेखर यादव ने कहा कि हमारे विधायक अपने विधानसभा के हर गांव को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।यही नहीं क्षेत्र के जो भी गरीब परिवार गम्भीर बीमारियों से जूझ रहा है उन्हें अपनी विधायक निधि से आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रजीत यादव ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर शीतला प्रसाद निषाद, बृजराज यादव, परमेन्द्र यादव इरशाद अहमद, चन्द्रदेव राजभर, अभिषेक यादव उर्फ लालू, घनानंद गिरी, उमाकांत यादव, राजेश, राजेन्द्र यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता रामचेत राजभर तथा संचालन जयप्रकाश यादव ने किया।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *