सृष्टिमीडिया निजामाबाद (आज़मगढ़)। निजामाबाद विधान सभा में समाजवादी पार्टी की सदस्यता अभियान जलाया जा रहा है। सदस्यता अभियान की कमान खूद वहां के विधायक आलम बदी संभाल रहे हैं। विधायक आलम बदी पूरे विधानसभा क्षेत्र में गाँव गाँव जाकर लोगों को जागरूक कर समाजवादी पार्टी का सदस्य बना रहे हैं। गांव में स्वंय जाकर लोगों से बातचीत कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने की अपील कर लोगों को नये सदस्य बना रहे हैं। उनके इस जोश को देकर गाँवो में लोगों की भीड़ लग रही है। विधायक ने बुधवार को सोफीपुर, तहबरपुर, मंझारी बाजार आदि जगहों पर पार्टी के पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने की अपील कर लोगों को सदस्य बनाया। इस अवसर पर निजामाबाद विधानसभा अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, मुस्तजाब आलम बाबू, अरविंद यादव, प्रधान सोफीपुर सुरेश यादव, प्रधान रामजनम यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- वीरेन्द्र मिश्रा