ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर क्षेत्र के एमके राय दीप आदर्श बालिका पी जी कॉलेज, एमके राय आदर्श इंटर कॉलेज एवं आदर्श चाइल्ड होम पब्लिक स्कूल, एमके राय दीप आदर्श फार्मेसी कॉलेज एलोपैथ, एम के राय दीप आदर्श हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर भगवानपुर ठेकमा आजमगढ़ में एम के राय दीप आदर्श ग्रुप आफ कॉलेज के प्रबंधक एम के राय एडवोकेट द्वारा झंडारोहण किया गया।
कॉलेज परिसर से हाथी घोड़ा एवं बैंड बाजे के साथ शंकर पार्वती राधा कृष्ण सरस्वती मां चंद्रशेखर आजाद सरदार भगत सिंह महात्मा गांधी रानी लक्ष्मीबाई महाराजा राणा प्रताप सिंह जैसे देश भक्तों की झांकी निकाली गई जो कॉलेज परिसर से निकलकर ठेकमा मार्केट होते हुए पुलिस चौकी ठेकमा तक देशभक्ति की गीतों की धुन बजाते हुए गीत गाते हुए कॉलेज परिसर में जाकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। शंकर पार्वती और रानी लक्ष्मीबाई तथा सरस्वती जी राधा कृष्ण की झांकी लोगों के मनमोहक का केंद्र रही सुरक्षा एवं यातायात की सहायता के लिए थानाध्यक्ष वरदह राजीव कुमार सिंह एवं समस्त ठेकमा पुलिस चौकी स्टाफ पंकज यादव जगभान प्रजापति आदि सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। क्षेत्र के लोगों ने देश भक्ति के प्रति समर्पित शिक्षण संस्थान के समस्त छात्र-छात्राओं प्रबंधक एमके राय एडवोकेट एवं प्रधानाचार्य एस राय तथा शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया इस अवसर पर पूर्व प्रधान रामरूप यादव रविंद्र राय शिवबचन अर्जुन राजभर उमाशंकर राय राम बिहारी पांडे बृजेश राय संजय राय बबिता राय दिनेश राय मनोज कुमार डां दीपशिखाराय डाक्टर दीपांजलि राय शुभम राय लोकनाथ विश्वकर्मा चंदा भारती सहित समस्त प्रवक्ता एवं अध्यापक तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।