शिक्षक के साथ पत्रकारिता जगत के पुरोधा थे मिठाई लाल

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। संयुक्त पत्रकार कल्याण समिति के संस्थापक एवं उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के पूर्व महामन्त्री व जिले में चार दशक तक आंचलिक पत्रकारिता से जुड़े रहे मिठाई लाल यादव की 11वीं पुण्यतिथि शनिवार को उनके पैतृक निवास तिघरा गांव में सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई। संयुक्त पत्रकार कल्याण समिति के महामंत्री श्याम लाल यादव के साथ क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग व पत्रकारिता जगत के लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर इस अवसर पर समिति के महामंत्री श्याम लाल यादव एवं मंत्री वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि मिठाई लाल शिक्षक के साथ पत्रकारिता जगत के पुरोधा थे। अपनी दूरदर्शी पत्रकारिता के बल पर संयुक्त पत्रकार समिति की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो हम लोगों के लिए अविस्मरणीय रहेगा। सिद्धेश्वर पांडेय ने कहा कि मिठाई लाल ने पत्रकार समितियों के सम्मान एवं पत्रकारों के कल्याण के लिए संयुक्त पत्रकार समिति की स्थापना कर जिले में पत्रकारों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया।
इस मौके पर डा. पृथ्वीराज सिंह, डा. राजकुमार यादव, डा. सुरेंद्र कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार, राम फेर यादव, विजय यादव, संदीप यादव, रविंद्रयादव, रामअवध यादव, अरुण कुमार, वैभव यादव, विशाल आदि उपस्थित रहे। अंत में मिठाई लाल यादव के छोटे बेटे डा. सत्येन्द्र कुमार यादव ने सभी के प्रति आभार जताया। अध्यक्षता पृथ्वीराज सिंह एवं संचालन सत्येंद्र कुमार यादव ने किया।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *