मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को बताया उनका हथियार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज-05 के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया। इसके लिए थानों में गठित मिशन शक्ति टीम बाहर निकली और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सरकार की ओर से मिले हथियार के बारे में जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में समस्त थानो में गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित समस्याओं एवं मुद्दों पर समझ बनाना व घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध व महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी दी गई। महिला हिंसा से संबंधित अन्य शिकायतों के निवारण हेतु सरकारी आरे से जारी नंबरों की जानकारी दी गई।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *