लापता अमीन का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सदर तहसील में अमीन पद पर कार्यरत सुरेश उपाध्याय शुक्रवार से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता थे। उनका शव मंगलवार की शाम सिधारी थाना क्षेत्र के बसपा कार्यालय के निकट नरौली गांव के पास सड़क के किनारे एक खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पातल भेज दिया।
सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली स्थित बसपा कार्यालय से कुछ दूर पर लापता अमीन सुरेश उपाध्याय का शव मिलने के बाद सनसनी मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस कानूनी कार्यवाही में जुट गयी। बता दें कि तहसील सदर आजमगढ़ में अमीन के पद पर कार्यरत सुरेश उपाध्याय (58 वर्ष) बीते शुक्रवार 17 जनवरी को प्रातः लगभग 10ः22 बजे तहसील सदर में उपस्थित थे और इसके बाद वसूली कार्य के लिए चौक एवं सिधारी क्षेत्र की ओर निकले थे, लेकिन देर शाम तक वे अपने घर वापस नहीं पहुंचे। जिनकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार को सिधारी थाना क्षेत्र स्थित बसपा कार्यालय से कुछ दूरी पर उनका शव मिलने से सनसनी मच गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कानूनी कार्यवाही में जुट गयी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *