लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बैरीडीह निवासी मिर्जा तारिक बेग को अल्पसंख्यक मोर्चा आजमगढ़ का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर खनियरा में गुरुवार को स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय योगी वाहिनी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हंसराज यादव का प्रदेश सचिव प्रवीण मिश्र के आवास पर आज खनियरा में आगमन हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय योगी वाहिनी के पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों ने सर्वप्रथम उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद लालगंज के बैरीडीह निवासी मिर्जा तारिक बेग को राष्ट्रीय योगी वाहिनी का अल्पसंख्यक मोर्चा आजमगढ़ का जिलाध्यक्ष और मोहम्मद अहमद को अल्पसंख्यक मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनका स्वागत किया गया तथा उन्हें बधाई प्रदान की गई। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर विश्वास करके संगठन में पद देकर हमारा गौरव बढ़ाया है। इस मौके पर प्रवीण मिश्र, मोहम्मद ज़ैद, आशीष सिंह, मनोज सिंह, धर्मराज सिंह, विरेंद राय, जय प्रकाश, जवाहर लाल, मोहम्मद अहमद, आलम, मिर्ज़ा तारिक बेग आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद