मंत्री के किया नरौली बस्ती का निरीक्षण, मिली कई खामियां

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु और कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने बुधवार को शहर के नरौली बस्ती का निरीक्षण किया। इस दौरान मोहल्ले में कई कमियां उजागर हुईं। लाभार्थियों ने शिकायत किया कि आवास निर्माण के लिए पैसा अब तक नहीं मिला है। जिससे आवास अधूरा पड़ा है। वहीं कुछ लोगों ने साफ-सफाई और रास्तों के विवाद की शिकायत की। जिसे दोनों मंत्री ने ध्यान से सुना। इस मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जल्द खामियों को सुधारने का आश्वासन दिया। इसके बाद स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के जरिए बच्चों और महिलाओं को सम्मानित किया गया।

नरौली बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में दोनों मंत्रीगण पहुंचे। मोहल्ले का भ्रमण करते हुए प्रधानंत्री आवास के लाभार्थी माला देवी के यहां पहुंचे। माला देवी ने नियमित सफाई करवाने की बात कही। साथ ही बताया कि उसे आवास निर्माण की दूसरी किस्त नहीं मिली है। आवास के लिए बजट न मिलने का अन्य लाभार्थियों ने शिकायत किया। जवाब देते हुए डीएम विशाल भारद्वाज ने बताया कि कोरोना काल के बाद से डीपीआर नहीं बन सका है। जिसकी वजह से जिले में करीब एक हजार से अधिक आवास लाभार्थियों को धन नहीं मिला है। जल्द ही धन मिलते ही देने का आश्वासन दिया। इस दौरान कुछ महिलाओं ने रास्ते पर अवैध कब्जा की शिकायत की। जबकि कुछ लोगों ने कहा कि यह रास्ता नहीं है बल्कि किसी के नाम की जमीन है। जिस पर उन्होंने जांचकर कार्रवाई करने को कहा। मोहल्ले में कई जगह नाली की पटिया टूटी हुईं हैं। जिसे मरम्मत करवाने को कहा गया। निरीक्षण कार्यक्रम के बाद मोहल्ले में स्थित सरकारी स्कूल परिसर में स्कूल के छात्रों को किताब, कापी का सेट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बेहतर काम करने वाली समूह की महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, अजय सिंह, धर्मवीर चौहान, संतोष चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *