चौपाल में मंत्री ओमप्रकाश ने विपक्ष पर किया तीखा प्रहार

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के सिकंदरपुर में गुरुवार को आयोजित जन चौपाल में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और गांव-गांव जाकर संवाद स्थापित करने की बात कही।
मंत्री ने कहा कि एसआईआर से विपक्षी दल घबराए हुए हैं, जबकि यह प्रक्रिया बेहद आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर के माध्यम से वर्षों से मृत पड़े नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं, नए योग्य मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं और ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है जो कई राज्यों में वोट डालते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सब काम संविधान के तहत हो रहा है तो विपक्ष को इतनी बेचैनी क्यों है? विपक्ष को इस प्रक्रिया में सहयोग करना चाहिए।
जन चौपाल में ग्रामीणों ने नाली, खड़ंजा और स्थानीय समस्याओं को उठाया, जिस पर मंत्री ने कहा कि लिखित शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि आजमगढ़ जनपद में हर वर्ष पंचायती राज विभाग से 100 करोड़ रुपये आते हैं, लेकिन उसका सही उपयोग दिखाई नहीं देता। मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि “लेखा-जोखा तो सिर्फ ग्राम प्रधानों से लिया जाता है, जबकि जिले में 10 विधायक, दो सांसद और एक राज्यसभा सदस्य भी हैं। उनसे कोई सवाल नहीं करता। उन्होंने सपा नेताओं को “दो मुंहा सांप” बताते हुए उन पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान फौजदार निषाद, हनुमान निषाद, हीरालाल, अंकित, मनीष, अमित, राजकुमार, इंद्रेश आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *