लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रभारी मंत्री अनिल कुमार राजभर का आजमगढ़ जाते हुए लालगंज में चाय चौपाल पर मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने प्रभारी मंत्री से क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा लालगंज के विकास के लिए विशेष आग्रह किया। दी बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह एडवोकेट व भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह तिलखरा ने लालगंज क्षेत्र की विशेष समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट किया। इस अवसर पर सोनू सिंह, कृष्ण कुमार मोदनवाल, संजय जयसवाल, आदर्श राय, विशाल राय, अनिल कुमार सिंह, अनिल राज गुप्त, रजनीश कान्त सोनकर आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद