मिलान फाउंडेशन ने किशोरियों को किया जागरूक

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान एवं मिलान फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से अतरौलिया विकास खंड के ग्राम सभा चिश्तिपुर में गर्ल आइकन सोनम व महक द्वारा लड़कियों की शिक्षा पर सोशल एक्शन प्रोग्राम किया गया। बच्चियों के अभिवावकों तथा विद्यालय के बच्चों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
जान्हवी दत्त ने बताया कि 2016-17 से मिलान फाउंडेशन के साथ यह संस्था कार्य कर रही है। रविवार को सोशल एक्शन प्रोग्राम किया गया जिसमें किशोरियों के शिक्षा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि किशोरियों को बेहतर शिक्षित व आगे बढ़ने का मौका दिया जाए। गर्ल आइकन सोनम ने बताया कि मिलान फाउंडेशन का कार्यक्रम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व कर्नाटक में चलता है। गर्ल आइकन प्रोग्राम का उद्देश्य है कि लड़कियां शिक्षित हो, सुरक्षित और स्वस्थ हों। लड़कियों को उचित शिक्षा व अधिकार दिलाने के लिए मिलान फाउंडेशन लगातार कार्य कर रहा है जो लोगों के अधिकार के लिए उन्हें प्रोत्साहित कर रहा है। कार्यक्रम को गर्ल आइकन महक, ने भी संबोधित किया। जान्हवी दत्त द्वारा जागरुक करते हुए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गयी। इस मौके पर ग्राम प्रधान रामचेत कुमार, अंबरीश कुमार, आंगनबाड़ी राजबाला, सोनम, खुशी, आंचल, अंशिका, अंजलि, मंजलि, रागिनी, ममता दिशा आदि मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *