रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाने के एक गांव में नाबालिग के साथ 55 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पीड़िता की आपबीती पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई के लिए भेज दिया।
थाने के एक गांव मंे 12 वर्षीया किशोरी का पास के ही घर मंे आना जाना था। आरोपित जो राजगीर का कार्य करता है घर पर अकेले था। पत्नी बकरी चराने गई थी। इधर घर के सामने से गुजर रही किशोरी को बुलाया और पैसा देने के बहाने घर में ले गया। दरवाजा बंद कर दिया। जब तक किशोरी कुछ समझ पाती अश्लीलता करने लगा। पीड़िता चिल्लाने लगी परंतु दरिदंगी पर उतारु आरोपित ने शरीर पर कई जगहों पर दांत से काट लिया। किसी तरह पीड़िता घर से बाहर निकली और आपबीती घर पर बताई। किशोरी की दशा देख हतप्रभ हो गये। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये और आरोपित को दबोच लिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और आरोपित को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपित सेचू राम को मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा