संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के दरिका शेख अहमदपुर गांव निवासी 60 वर्षीय अनीस अहमद रविवार की सुबह मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। नमाज पढ़ने के बाद मार्निं वाक पर टहलने निकल गए। लखनऊ बलिया मार्ग पर टहलते हुए जैसे ही मंदिर के पास पहुंचे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी ने यह जानकारी उनके स्वजनो को दिया। मौके पर पहुंचे स्वजन नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अनीस के पास एक बेटा दो बेटियां हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। स्वजनों ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दिया है।
रिपोर्ट-राहुल यादव