आर्थिक तंगी के चलते अधेड़ ने लगायी फांसी

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 जोलहा टोला निवासी एक अधेड़ ने आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।
अतरौलिया नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 7 निवासी अशोक कुमार बरनवाल 45 वर्ष पुत्र स्व.कन्हैया बरनवाल ने आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास दो लड़के हैं जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। मृतक जीविकोपार्जन हेतु लोहे की एक छोटी सी दुकान चलाता था और उसी से परिवार का खर्चा चलता था। शुक्रवार की शाम परिवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वह रात में खाना खाकर सोने चला गया। शनिवार को दोपहर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो बाहर से लोग दरवाजा खुलवाने का प्रयास किए। दरवाजा न खुलने पर घर वालों को कुछ आशंका हुई। इस पर परिवार वालो ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो घर के अंदर बने एक छोटे से कमरे में अशोक फांसी के फंदे पर झूल रहा था। सूचना पाकर पहुंचे उपनिरीक्षक उमेश चंद यादव ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि मृतक अशोक कुमार कई लोगों से ब्याज पर पैसे लिया था। बकायेदार उस पैसे को मांगते थे तथा पैसे को लेकर बार बार दबाव भी बनाते थे जिस पर अक्सर परिवार में विवाद होता था। अशोक हमेशा तनाव में रहता था। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *