मोटरसाइकिल के धक्के से अधेड़ की मौत

शेयर करे

दीदारगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुष्प नगर निवासी एक अधेड़ टहलने के लिए निकला था। दीदारगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मोटर साइकिल ने धक्का मार दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर बाजार निवासी जेठू गुप्ता 55 वर्ष पुत्र स्व.हजारी लाल गुप्ता मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे टहलने के लिए दीदारगंज सरायमीर मार्ग पर महुवारा नहर पुल की तरफ जा रहे थे। दीदारगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर स्वजन आनन फानन में शाहगंज एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिजन शव को घर ले आए जहां कोहराम मच गया। मृतक पुष्प नगर बाजार में किराना व्यवसाई थे। घटनास्थल से आंशिक रूप से घायल बाइक सवार राजाबाबू पुत्र केदार यादव ग्राम हारूनपुर थाना दीदारगंज घटना के बाद मौके से बाइक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के पुत्र राजन गुप्ता की तहरीर पर बाइक चालक राजाबाबू के ऊपर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।
रिपोर्ट-बृजभान विश्वकर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *