मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लॉक के भीखपुर गांव से एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल सामने आई है, जहां बाल ग्रो एजुकेशन सेवा संस्थान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत क्षेत्र नंदना से प्रत्याशी एवं पंडित जगदीश मेमोरियल हॉस्पिटल, भोराजपुर कला अतरौलिया-आजमगढ़ के (डॉयरेक्टर) गणेश दत्त दूबे ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में सभी बच्चों को कॉपी कलम एवं व्हाइट बोर्ड वितरित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इस पहल ने शिक्षा के प्रति बच्चों में नई ऊर्जा भरने का काम किया है। गणेश दत्त दूबे ने कहा कि वे समाज के हर वर्ग के सुख-दुःख में सहभागी रहने के साथ-साथ बच्चों के स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने आगे भी ऐसे जनहित कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर प्रधान राम नारायन यादव, अखिलेश मौर्य, देवेश सिंह, प्रतीक पाण्डेय, संदीप पाण्डेय संतोष शर्मा सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *