प्रा. वि. मार्टिनगंज में वार्षिकोत्सव की धूम, चमके मेधावी

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मार्टिनगंज में नवारंभ, वार्षिकोत्सव, शिक्षा संगोष्ठी और विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी सिंह रहे।
इस बहुउद्देशीय कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कक्षा 5 के परीक्षा परिणामों में अभि गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं दृष्टि ने द्वितीय और अंकुश एवं आरोही ने तृतीय स्थान हासिल किया। सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
आगंतुकों में प्रदीप कुमार यादव, रामकुमार यादव, दीपेश राजभर, रिंकज विश्वकर्मा और डॉ. जगतपाल आदि शामिल हुए। वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अभिभावकों में दिलीप, नेहा तिवारी, विशाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के डॉ. ऋषिकेश यादव, सुषमा यादव, जीत बहादुर यादव, नीलम राय, अजय कुमार यादव, शालिनी सिंह, कैलाश मोदनवाल, रेनू राय, शिवपूजन, चंदन, रामललक और अनिल का विशेष सहयोग रहा।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *