कैरियर पावर में मेधावी छात्रों का किया गया सम्मान

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। द कैरियर पावर पांडेय बाजार द्वारा हरिऔध कला केंद्र में शनिवार को मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जॉइंट मजिस्ट्रेट सुनील धनवंता जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं प्रसिद्ध कवि डॉ. विनम्र सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने चयनित छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मानित होने वालों में अमन श्रीवास्तव, कशिश वर्मा, स्वाति पांडेय, शिवानी श्रीवास्तव, कृति गुप्ता, तैय्यबा शाहीन, श्रेय, अंशिका तिवारी एवं अनुराधा यादव शामिल रहीं। जिन्होंने आईबीपीएस, एसबीआई, आरआरबी, इंडियन बैंक, बैंक आफ इंडिया एवं यूपीपी, यूपीएसआई जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। संस्थान के संस्थापक आशीष श्रीवास्तव एवं सह-संस्थापक, सीईओ हर्षिता दुबे ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *