आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर द्वारा नगर अध्यक्ष मनोज कुमार बरनवाल की अध्यक्षता में व्यापारी बंधुओं ने चौक स्थित डिलाइट सिनेमा प्रांगण में आजादी का अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया।
झण्डा रोहण के बाद व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए नगर अध्यक्ष मनोज बरनवाल ने कहा कि हमारे देश को आजादी बड़ी ही मुश्किल से मिली है। आजादी के लिए बहुत से बलिदानियों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। आज उन बीर सपूतों को याद करने का दिन है। जिनकी वजह से हम सभी लोग आजदी से घूम रहे है। अमर शहीदों के संघर्षो से ही हम सभी को आजादी मिली। इसके साथ ही उन्होने कई क्रान्तिकारियों के जीवन पर प्रकाश डाला और उन्हे नमन किया। इस मौके पर कमल कुमार गुप्ता, जय प्रकाश सेठ, सुआल प्रसाद गौड़, राधेश्याम गुप्ता, मनीष बरनवाल, संदीप सेठ, विवेकानंद सेठ गोपाल, राजकुमार जायसवाल, शाहिद कमर, आशीष गोयल, अमन अग्रवाल, अनिल शुक्ला, अशोक कांसकार आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट- प्रमोद कुमार यादव