अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विश्व मानसिक दिव्यांग दिवस पर कैलाशी महिला विकास समिति द्वारा मानसिक दिव्यांग आवासीय विद्यालय ध्यानीपुर, लोहरा में साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन अलग-अलग दिनों में कराया गया। प्रतियोगिता में गोली चम्मच रेस, फुटबाल, कबड्डी और कुर्सी दौड़ आदि खेल ट्रेनर विजयमणि द्वारा मानसिक दिव्यांग बच्चों की टीम बनाकर खेल कराया गया। संस्था के प्रबंधक सुनीता देवी ने उपस्थित लोगों को सरकारी योजनाओं के बारें में विस्तार पूर्वक बताया। दिव्यांग बच्चों ने नाच गाने का भी कार्यक्रम किया।
विद्यालय के प्रबंधक ने गोली चम्मच रेस विजेता प्रथम शान्ती, द्वितीय विजेता रामअनुज को थाली, कुर्सी रेस में प्रथम विजेता आशीष, द्वितीय विजेता राजगुरु को थाली, रस्सा कसी विजेता टीम में शाजाद, हिमांशु, अमिरुल्लाह, शैलेश, विशाल को गिलास तथा कबड्डी में प्रथम विजेता टीम में प्रतिमा, अमित, पवन, विशाल, बिपिन आनन्द, और आंचल को गिलास दिया गया।
इस मौके पर प्रियंका राय, गंगा प्रसाद, लीलावती, विनीता, रेनू, नीलम मौर्या, निलेश, प्रवीन गिरी, सुमित, बच्चों के अभिभावक आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद