आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर प्रबुद्धजनो और पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल के मार्गदर्शन में आगामी 30 मई से 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। आगामी 21 मई को जिला कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय पर होगी।
उन्होंने बताया कि आगामी कार्यक्रमों में जनसभा का आयोजन होना है जिसकी सफलता के लिए संयोजक के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू को, प्रबुद्ध सम्मेलन का संयोजक प्रवीण सिंह को, व्यापारी सम्मेलन का संयोजक जिला कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता को, सोशल मीडिया वालेन्टियर सम्मेलन का संयोजक जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश यादव को, विकास तीर्थ का अवलोकन का संयोजक जिला मंत्री आनंद सिंह को, वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक का संयोजक जिला महामंत्री नागेंद्र पटेल को, सभी मोर्चों का संयुक्त सम्मेलन का संयोजक जिला उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा को, लाभार्थी सम्मेलन का संयोजक जिला महामंत्री पवन सिंह मुन्ना को, योग दिवस पर कार्यक्रम का संयोजक जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा को, सम्पर्क से समर्थन का संयोजक और 21 से 30 जून तक घर घर सम्पर्क कार्यक्रम का संयोजक जिला महामंत्री विनोद उपाध्याय को, 23 जून डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल सम्बोधन कार्यक्रम का संयोजक जिला मंत्री विभा बर्नवाल को, 25 जून को मन की बात कार्यक्रम का संयोजक जिला मंत्री नन्हकू राम सरोज को बनाया गया है। इस अवसर संत प्रसाद अग्रवाल, डा.दुर्गा प्रसाद अस्थाना, पुरूषोत्तम सिंह, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, विक्रम सिंह पटेल, विनोद कुमार त्रिपाठी, प्रवीण कुमार सिंह, विद्याधर श्रीवास्तव, डा.सुधीर कुमार, डा.शशि कुमार, वीरेन्द्र सिंह, विनय कुमार मिश्रा, प्रियदर्शी पीयुष त्रिपाठी, प्रवीण सिंह अवनीश मिश्रा, विवेक निषाद, हेमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव