मोहर्रम के जुलूस को लेकर की गयी बैठक

शेयर करे

सृष्टिमीडिया मुबारकपुर (आजमगढ़)। मोहर्रम के जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने कसी कमर, शिया और सुन्नी दोनो वर्ग के लोगों के साथ बैठक कर लिया स्थिति का जायज़ा, नई परम्पराओं को जन्म न देने की हिदायत दी।
शनिवार को स्थानीय थाना स्थित थानाध्यक्ष कक्ष में शिया और सुन्नी सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों मुख्य रूप से नवीं मोहर्रम को रात्रि को निकलने वाले बारह गांव के जुलूस के नेतृत्वकर्ता लोगों के साथ थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह अलग अलग क्षेत्र के उपनिरीक्षकों संग बैठक किया। जिसमे थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने ताज़ियादारों और समस्त जुलूस के नेतृत्वकर्ता लोगों से खुले शब्दों कहा कि जुलूस परम्परागत तरीके से निकाले जाएंगे। किसी भी परिस्थितियों में नई परम्पराओं को जन्म नही लेने दिया जाएगा। परम्परागत जुलूस के दौरान यदि किसी को कोई मतभेद हो तो समय रहते अवगत कराया जाए ताकि समाधान किया जा सके। मोहर्रम ग़म का पर्व है शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्वक ढंग से मोहर्रम का त्योहार अपनी अपनी आस्था के अनुसार भयमुक्त होकर मनाएं। सौहार्द में व्यवधान पैदा करने वालों को किसी हाल में बख्शा नही जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से क़स्बा चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह, हसन नसीम, सभासद इम्तेयाज़ हुसेन आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *