रानी की सराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा मंडल मिर्जापुर की तैयारी बैठक डॉ.शैलेन्द्र नाथ यादव की अध्यक्षता मंे हुई जिसमें तैयारी की समीक्षा की गई। इस दौरान घर-घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए सभी को शपपथ दिलाई गई। सभी ने एक स्वर में कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान है। सभी ने अभियान की सफलता के लिए तिरंगा वितरण भी किया। अभियान के लिए प्रदेश ईकाई द्वारा सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान बलवंत यादव ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष सत्य नारायण भारती आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा