मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 69 मरीजों को दी गयी दवा

शेयर करे

मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन मुबारकपुर नगरीय स्वास्थ्य केंद्र समौधी स्थित अस्पताल पर रविवार को आयोजित किया गया। जिसमें 69 मरीजों को निःशुल्क दवा वितरित किया गया।
स्वास्थ्य मेले का मुख्य चिकित्साधिकारी डा.ननकू प्रसाद वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने डा.अखंड राय प्रभारी चिकित्साधिकारी से जानकारियां हासिल की। उन्होंने कहा कि मरीजों को इलाज में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उचित इलाज़ मुहैया कराया जाय। प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान सीएमओ डा.वर्मा ने बताया कि सरकार ने लोगों को अधिक से अधिक इस मेले से लाभान्वित होने का उद्देश्य बनाया है। किसी भी तरह कि दवा की कमी नहीं है। गंभीर और असाध्य मरीजों का समुचित इलाज किया जा रहा है।
इस अवसर पर डा.अखण्ड राय, फार्मासिस्ट मनीष गौड़, जयलजा राय, ओमप्रकाश पटेल सहित आशा आदि उपस्थित थीं।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *