आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर में गणित और विज्ञान प्रदर्शनी तथा पैरेंट्स मीटिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक अयाज अहमद खान, अभिभावक एवं अन्य अतिथियों द्वारा फीता काट कर प्रदर्शनी उद्घाटन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा एक से कक्षा 11 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा गणित एवं विज्ञान के अनेक विषयों जैसे रेन वाटर हार्वेस्टिंग, ह्यूमन हर्ट रनिंग मॉडल, पाचन तंत्र, इलेक्ट्रॉन की खोज, मैथमेटिकल पार्क, स्मार्ट सिटी आदि पर माडल प्रस्तुत किये गए।
इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावक एवं अतिथियों में काफी उत्साह दिखा। छात्र-छात्राओं द्वारा लगभग 212 माडल बनाए गये। संस्थापक श्री खान नें अपने संबोधन में सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की मेहनत और अमूल्य योगदान तथा अभिभावकों के सहयोग की प्रशंसा की एवं विज्ञान के माध्यम से छात्र-छात्राओं का बौद्धिक विकास करने के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर चैयरपरसन तरन्नुम खानम, प्रबन्धक नवाज अहमद खान, प्रबन्धक डॉ. आज़ाद अहमद खान, प्रधानाचार्या रेखा सिंह एवं शिक्षक तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल