माहुल आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल अम्बारी मार्ग पर गुरुवार की शाम कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार मामा भांजे गंभीर रुप घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया।
सरायमीर थाना क्षेत्र के शेरवा गांव निवासी गौरव 26 वर्ष अपने 12 वर्षीय भांजे के साथ बाइक से पवई बाजार स्थित अपने बुआ के यहां से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह माहुल बाजार से केवलगढ़ पुल के समीप पेट्रोल पम्प के पास पहंुचा सामने से तीब्र गति से आ रही इंडिगो कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। जिसमें बाइक कई टुकड़ो में टूट गई। दोनों माना भांजे छिटक कर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलो को स्थानीय नागरिको ने एम्बुलेंस से प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है। घटना के एक घंटे बाद पहुंची माहुल चौकी की पुलिस ने सड़क पर पड़े दोनो क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर थाने पर भेज दिया।
रिपोर्ट-श्यामसिंह