फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। एफएससी इंडिया लिमिटेड की ओर से शुक्रवार को ब्लाक सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों के लिए डिजिटल वित्तीय साक्षरता पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसका लक्ष्य प्रतिनिधियों को डिजिटल लेनदेन, वित्तीय प्रबंधन, पारदर्शिता और ई-गवर्नेंस से जोड़कर ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाना है। विशेषज्ञों ने डिजिटल भुगतान, डीबीटी, यूपीआई, ऑनलाइन बैंकिंग और साइबर सुरक्षा पर विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण के पहले दिन सरकारी योजनाओं के ऑनलाइन क्रियान्वयन तथा पंचायत स्तर पर वित्तीय अनुशासन के तरीकों पर भी चर्चा हुई। प्रशिक्षिका खुशी प्रजापति ने कहा कि डिजिटल माध्यम समय-संसाधन बचाते हैं और भ्रष्टाचार रोकते हैं। ट्रेनर पवन बृजेश यादव ने डिजिटल साक्षरता को जरूरी बताते हुए नियमित अभ्यास पर जोर दिया। इस दौरान प्रधानों को किट वितरित किए गए।
इस मौके पर प्रधान विनोद सोनकर, अमरावती देवी, वीरेंद्र, राम सिंगार यादव, उमाशंकर यादव, राम अवतार, दिलीप यादव, बृजभान, लक्खी लाल, रामसहाय चौहान, राहुल यादव, धर्मेंद्र गौड़, अनीता, अमित आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह /मुन्ना पाण्डेय